सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। राजधानी रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे डूंडा क्षेत्र में आरती ग्रुप की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘अशोका पाम मीडोज’ में अपार्टमेंट्स की भव्य लॉन्चिंग की गई। करीब 90 एकड़ में विकसित हो रही इस टाउनशिप को आधुनिक जीवनशैली, बेहतर कनेक्टिविटी और प्राकृतिक वातावरण के संतुलन के साथ तैयार किया गया है।

फोरलेन और नवा रायपुर से बेहतर कनेक्टिविटी इस प्रोजेक्ट के आकर्षण को और बढ़ाती है। यहां 3-बीएचके अपार्टमेंट्स के साथ आधुनिक सुविधाओं और ग्रीन लिविंग पर विशेष जोर दिया गया है। 36 वर्षों का विश्वास आरती ग्रुप की सबसे बड़ी पहचान है।

रायपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ ग्रुप ने अपनी अलग और विश्वसनीय पहचान बनाई है। 36 वर्षों की सफल यात्रा के बाद आज आरती ग्रुप छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक अमिट हस्ताक्षर बन चुका है और इस विरासत को नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है।

ग्रुप के डायरेक्टर ऋतुराज अग्रवाल के नेतृत्व में ‘अशोका पाम मीडोज’ की परिकल्पना ऐसे परिवारों को ध्यान में रखकर की गई है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ खुला, हराभरा और बेहतर जीवन चाहते हैं। प्रोजेक्ट में ग्रीनरी, खुले वातावरण और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए पहली 100 बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए मेगा लकी ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें फर्स्ट विनर को 30 लाख, सेकंड विनर को 20 लाख और थर्ड विनर को 10 लाख की कार पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा तीन भाग्यशाली विजेताओं को एक-एक क्लासिक ईवी स्कूटर भी इनाम में दिया जाएगा।

ग्राहकों के लिए लॉन्चिंग के मौके पर खास ऑफर भी रखा गया है। सिर्फ 20 प्रतिशत भुगतान कर आज ही चाबी लें और अगले 18 महीने तक कोई पेमेंट नहीं जैसी विशेष योजना नए घर की तलाश कर रहे परिवारों के लिए बड़ा अवसर है। आधुनिक सुविधाओं, बेहतर लोकेशन, ग्रीन लिविंग और 36 वर्षों के भरोसे के साथ अशोका पाम मीडोज रायपुर के रियल एस्टेट में एक खास विकल्प बनकर उभरा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


