Abhijeet Dipke Angry On PM Modi Over Trains Cancelled: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली आने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। भारतीय रेलवे द्वारा दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द करने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भड़क गए हैं। पीएम मोदी पर भड़के हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगा दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से देश में आपातकाल लगा दिया है। वहीं CJP के प्रवक्ता सौरव दास (Saurav Das) ने भी ‘X’ पर लिखा- आपातकाल के काले दिन। भारत सरकार ने कल दिल्ली बंद का आह्वान किया है।
बता दें कि दिल्ली में कल यानि शनिवार (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक CJP की तरफ से होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे पर कल सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसकी वजह प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक जाम बताया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर जयपुर में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने दिल्ली की तरफ जाने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं पटना से दिल्ली जाने वाली कुल 4 ट्रेनें रद्द की गई है।
ये ट्रेनें होंगी रद्द
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई राजधानी, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी (12309), सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313), रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877), प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (12275), प्रयागराज एक्सप्रेस (12417), संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के रद्द होने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
दिल्ली पुलिस है हाई अलर्ट पर
साथ ही, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली और उसके आसपास की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है.जिसके बाद गाजीपुर, चिल्ला, टिकरी, सिंघू, गुरुग्राम, कापाशेरा, लोनी और बदरपुर की सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ दी है। लोगों की आवाजाही पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

