Abhijeet Dipke React On Donald Trump Over lose Election: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव या यूएस मिडटर्म चुनाव-2026 में डोनाल्ड ट्रंप को करारी हार मिली है। US Midterm Election अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी पब्लिकन पार्टी यानी ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ (Grand Old Party) का सूपड़ा साफ हो गया। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस और सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। ट्रंप ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। यूएस मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की करारी शिकस्त पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) ने मजे लिए है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने ट्रंप पर चुटकी ली है। दोनों ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार होते तो वो नहीं हारते।

अभिजीती दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ज्ञानेश कुमार ट्रंप के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते। दीपके के इस पोस्ट पर आशुतोष रांका ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

आशुतोष रांका ने ब्राजील, सर्बिया और यूएस में हार को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने तीनों देशों के नाम लिखकर स्माइली पोस्ट की है। इसे शेयर करते हुए दीपके ने लिखा- लोग नफरत की राजनीति के खिलाफ वोट कर रहे हैं, और जवाबदेही, नौकरियों तथा किफायती जीवन-यापन के पक्ष में वोट कर रहे हैं।

बता दें कि अमेरिकी संसद के हाउस सदन में में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 213 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 126 सीटों पर जीत चुकी है। यहां बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है। इस लिहज से डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत से सिर्फ 5 सीट दूर है। वहीं सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के पास अब 53 सीटें हो गई है। इसी के साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में भी बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी कुल 41 सीटें ही जीत पाई है।

ट्रंप ने हार मानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार मान ली है। ट्रंप ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह चुनावी बैलेट पर नहीं थे। अगर उनका नाम बैलेट पर होता, तो उनकी पार्टी बड़े अंतर से जीतती। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m