अबोहर: अबोहर मलोट रोड पर देर रात एक कैटल फैक्ट्री में भयानक आग लगी है, मिनटो में सब जाकर स्वाहा हो गया. मौके पर बड़ी बड़ी लपटें और काला धुआं देख कर सभी स्तब्ध हो गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेलिया और फैक्ट्री में फैला पूरा सामान आग की चपेट में आ गया.
जानकरी सामने आई है कि अब तक आगजनी का मुख्य कारण सामने नहीं आया है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आग फैक्ट्री में हुए शॉट सर्किट के कारण लगी थी. आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को घंटो का समय लगा और इस भयंकर आग में फैक्टरी मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार सीडफार्म रोड पर बनी कैटल फैक्टी के संचालक विशाल ने बताया कि वे रोज की तरह कल भी करीब 7 बजे फैक्ट्री को बंद करके गए थे.कुछ ही समय बाद फैक्टरी के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि उनकी फैक्टरी में आग लगी हुई है. उन्होंने बताया कि लगातार पानी फेंकने के बाद करीब डेढ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका.
विशाल ने बताया कि इस अगजनी में करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया. वहीं यहां के निवासियों ने इस फेक्टरी को जाने वाली गली के खस्ता हाल होने पर रोष जताया कि यह गली पिछले लंबे समय से जर्जर है. तंग और खराब गली होने के कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को इस गली से निकलने में ही काफी समय लग गया, जिसके कारण आग और भड़क नहीं.
- SIR विवाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले INDIA गठबंधन के नेता, राहुल गांधी बोले- सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेंगे ज्ञापन
- ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चेन स्नेचर, महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने लगा शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- नालंदा में बंद मकान का ताला तोड़कर 35 लाख रुपये नगद और सामान की चोरी
- 2,676 करोड़ जुटाने का आरोप, 47 हजार निवेशकों को नुकसान; नेक्सा एवरग्रीन केस में ED का बड़ा एक्शन
- धमकियों के बीच सुरक्षा में अकाल तख्त साहिब पहुंचीं रूप कौर संधू, आरोपों से जुड़ा पत्र सौंपा

