बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यारमा नदी में नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। जहां गहराई में जाने से एक दोस्त की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। उसे इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
READ MORE: एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज… इंदौर के चर्चित हत्याकांड में आरोपी को दोहरी उम्रकैद, 2020 के एरोड्रम डबल मर्डर केस में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मृतक की पहचान गैसाबाद निवासी 21 वर्षीय सक्षम पिता चक्रेश जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी देते हुए गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि सक्षम अपने दोस्त दीपक सोनी और संभव जैन के साथ ब्यारमा नदी में जलखंडी नामक स्थान पर नहाने के लिए गए थे। वहां नहाते समय सक्षम गहरे पानी में डूब गया दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और आसपास मौजूद लोगों को चिल्लाकर आवाज लगाई। सभी ने नदी से सक्षम को गहराई से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। इलाज के लिए उसे हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
READ MORE: 3 मिनट में 3 लाख का खेल: महाकाल के दोबारा दर्शन श्रद्धालु को पड़े भारी, शातिर ने इस तरह पार किया लाखों का सामान
परिजन उमेश जैन ने बताया कि तीनों दोस्त ब्यारमा नदी में नहाने गए थे, वहां गहरे पानी में डूबने से सक्षम की मौत हो गई है। गैसाबाद थाना प्रभारी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक सक्षम जैन राजस्थान के कोटा में कोचिंग करता था और अभी अपने घर आया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


