प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह हादसा हमान कापा गांव के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतक की पहचान गुरुदेव सिंह के रूप में हुई है। हादसे में मृतक के साथी आसिफ खान घायल हुए हैं, जो हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं जबलपुर से बिलासपुर जा रहे किशुनगंज निवासी अनिल कोसारिया के भी इस घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

