न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोई में 30 से अधिक महिलाओं के नाम पर बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन लेकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दिनेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि महिलाओं को लोन किश्तें खुद जमा करने का भरोसा देकर उनके नाम पर लोन पास कराया गया और राशि खुद हड़प ली। मामले में करीब दो साल से फरार आरोपी दिनेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

