आशुतोष द्विवेदी,रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सेमरिया पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
READ MORE: पन्ना में जहरीला शिकार बना गिद्धों का काल: सियार के शव को खाने से 8 दुर्लभ गिद्धों की मौत की आशंका, वन विभाग में मचा हड़कंप
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर सेमरिया थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
READ MORE: 5 महीने से भूखे पेट सोने को मजबूर: अंगूठा लगवाया पर नहीं दिया राशन, लोगों ने किया SDM का घेराव
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकाश सिंह पटेल (22 वर्ष) निवासी रहट रतेंगी टोला, थाना सेमरिया, जिला रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेमरिया थाना में पहले से भी छेड़छाड़ का एक अन्य मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, उप निरीक्षक लंकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक पंचमलाल प्रजापति और जितेंद्र बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


