इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश का पन्ना जिला, जो गिद्धों के संरक्षण और इनकी बढ़ती आबादी के लिए जाना जाता है, वहाँ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पहाड़ीखेरा के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आठ गिद्धों और एक सियार का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है।
READ MORE: पटवारी ने डकारे 1.40 लाख; घूसखोरी का वीडियो वायरल, पीड़ित बोला- ‘पैसे न मिले तो कर लूंगा आत्मदाह!’
उत्तर पन्ना वन परिक्षेत्र से 3 किमी दूर, पहाड़ीखेरा स्थित किसान राम स्नेही प्रजापति के खेत में गिद्धों के एक साथ शव मिलने से आशंका है कि हफ्ते भर पहले जहरीले पदार्थ के सेवन से सियार की मौत हुई थी। झाड़ियों में छिपा होने के कारण शव किसी को दिखा नहीं। सियार का विषैला मांस खाने पहुँचे भूखे गिद्धों का झुंड भी जहर का शिकार हो गया और 8 गिद्धों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
READ MORE: मप्र में लिव-इन के नए नियम: 30 दिन में जानकारी देना जरूरी, जानें क्या है गाइडलाइन और सजा का प्रावधान?
घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ धीरेंद्र प्रताप सिंह और रेंजर राहुल शाक्यवार वन अमले के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। मौतों के सटीक कारण की पुष्टि के लिए विसरा और अवशेषों के सैंपल एकत्र कर जांच हेतु सागर और जबलपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


