संजीव शर्मा, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काकडाबेडा से पकड़ लिया।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि काकडाबेडा में रहने वाला रूपेन कुमार सोरी पिता धुरवा राम सोरी (23) उसे अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता के देखते हुए धारा 69 बी०एन०एस० के तहत् मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

गठित की गई टीम

अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कपील चन्द्रा और एसडीओपी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्ग दर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना कोण्डागांव की टीम गठित किया गया है।

आरोपी भेजा गया जेल

इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी काकडाबेडा में छिपा हुआ है, जिसके बाद टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी रूपेन कुमार सोरी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m