सुशीला देवी, गुरुग्राम। शहर के उद्योग विहार इलाके में जरा सी बात पर शुरू हुआ विवाद मातम में बदल गया। पीपल चौक के पास एक टैक्सी ड्राइवर ने ऑटो चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे की छड़ से सिर पर वार किया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा है।

पेशे से ऑटो चालक था मृतक

मृतक की पहचान 32 साल के अरविंद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था। हाल में वह गुरुग्राम के झाड़सा इलाके में रहता था। अरविंद यहां ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह सवारी लेकर पीपल चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक कार चालक से उसकी साइड मांगने को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोपी मौक़े से हुआ फरार

देखते ही देखते मामूली कहासुनी बहुत बढ़ गई। कार चला रहे दलीप नाम के शख्स ने गुस्से में आकर अपनी गाड़ी से लोहे की छड़ निकाली। उसने सीधे अरविंद के सिर पर हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि अरविंद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार लेकर मौके से भाग निकला।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दलीप को दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल लोहे की छड़ और कार भी जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस खौफनाक घटना के बाद से इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें