इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के गुड़ी रेंज के आमाखुजरी क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हुए हमले के अगले ही दिन प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम करीब 90 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटा रही है।
READ MORE: बीड़ी के चलते युवक ने गंवाई जान: नसेड़ी ने तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
मौके पर 30 जेसीबी, 600 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस जवान, जबकि 200 से ज्यादा वाहन तैनात हैं। कार्रवाई की निगरानी डीएफओ राकेश कुमार डामोर और एएसपी महेंद्र तारनेकर कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन भी मौके पर पहुंचे।
आमाखुजरी क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई 13 से अधिक झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि करीब 90 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। रविवार को इसी इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें 8 वनकर्मी घायल हो गए थे।
READ MORE: खंडवा के ओंकारेश्वर में हादसा: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बारिश के बीच गिरा मलबा, चार दुकानें हुई क्षतिग्रस्त
इस मामले में 9 नामजद सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद वन विभाग अब इस क्षेत्र में स्थायी निगरानी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वॉच टावर और फॉरेस्ट गार्ड के स्थायी नाके बनाए जाएंगे, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके और वन भूमि सुरक्षित रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

