रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच रायपुर ग्रामीण पुलिस की अवैध डीजल भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने 620 लीटर डीजल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पिरदा गांव के एक बाड़ी में भारी मात्रा में डीजल रखा गया है। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने छापेमारी की और 620 लीटर डीजल बरामद कर लिया, जिसे 31 गैलनों में अवैध तरीके से संग्रहित करके रखा गया था।
पुलिस ने जताई कालाबाजारी की आशंका
इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी संतराम बंजारे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि डीजल को कालाबाजारी के लिए छिपाकर रखा गया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पेट्रोल और डीजल को लेकर हाहाकार
बता दें कि अभी लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी रायपुर समेत लगभग सभी जिलों के फ्यूल स्टेशनों के बाहर वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। लोग सुबह से शाम तक लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल डलाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।
पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश के ऑयल डिपो को नियमित रूप से आवश्यकतानुसार पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति हो रही है तथा वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

