नितिन नामदेव, रायपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। सोनू सूद भिलाई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले पर दी प्रतिक्रिया

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने अयोध्या राम मंदिर में हुए दान चोरी के मामले में कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा।

narayana

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते दिनों आयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए नगद दान और अन्य चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की SIT की प्रारंभिक जांच के बाद मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। आरोप है कि दान की राशि में हेराफेरी, आपराधिक साजिश और भरोसे का उल्लंघन किया गया। कितने का गबन और कौन-कौन मास्टरमाइंड हैं इसकी जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m