जालंधर : पंजाब के दोआबा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देते हुए केंद्र सरकार ने जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा कर दिया है। इससे पंजाबवासी बेहद खुश हैं। इस संबंध में 12 जून को केंद्र सरकार द्वारा नोटिफिकेशन किया गया, जिसके बाद नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई।
इस ऐतिहासिक नामकरण का डिजिटल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर किया। इस मौके पर उन्होंने नई नामपट्टिका का अनावरण कर गुरु रविदास जी के सामाजिक योगदान को नमन किया।
सरकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस निर्णय पर अंतिम मुहर लग गई है। नाम परिवर्तन की घोषणा के बाद पंजाब ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले गुरु रविदास जी के अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
- CG Accident News : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत
- चोट ने बिगाड़ा विदेश घूमने का प्लान, अब कंपनियां 9% ब्याज के साथ लौटाएंगी पूरे पैसे, जानें मामला
- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS और PG की सीटों में होगा इजाफा
- धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा; 271% अधिक अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
- बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा शख्स! रोते बिलखते हुए लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है इस दर्द के पीछे का राज?

