दिलशाद अहमद, सूरजपुर। जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर करोड़ों रुपए की जमीन सौदे में गड़बड़ी और नियम विरुद्ध नामांतरण कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।

आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि मदनपुर की पुनर्वास भूमि को प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी नाम पर दर्ज कराया गया। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि करीब दो करोड़ रुपये की जमीन को कम कीमत में दर्शाकर स्टांप शुल्क में गड़बड़ी की गई है।

narayana

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच समिति बनाई है। समिति में जिला पंचायत CEO, संबंधित SDM, तहसीलदार और भू-अभिलेख विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

वहीं अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि नियमों के तहत ही पूरी प्रक्रिया की गई है और शिकायत तथ्यहीन है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें