हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर साउथ में अतिक्रमण हटाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। लोगों के आक्रोश और भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच इस रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान जमकर बवाल मचा गया। हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने एडिशनल DCP विशेष अग्रवाल को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, साउथ तोड़ा में निगम बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहा था। इस दौरान मकान खाली करने को लेकर कुछ लोग एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल से बहस करने लगे। एडिशनल डीसीपी लोगों को हटाने लगे तो कुछ युवकों ने उन्हें धक्का दे दिया। उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गए।
एडिशनल डीसीपी के जमीन पर गिरते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फौरन धक्का देने वाले युवकों को पकड़ा और जमकर उनकी पिटाई कर दी। हंगामे के बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया गया।
कार्रवाई के दौरान 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे। साथ ही निगम की 100 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम कार्रवाई में जुटी थी। पुलिस ने हंगामा करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



