कुंदन कुमार, पटना। छह साल का आदित्य राज आज सोमवार (31, अगस्त) को भी अपने माता-पिता के साथ गर्दनीबाग धरना स्थल पर डटा हुआ है। आदित्य राज लगातार अपने मां-बाप के साथ हुए पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहा है और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है। आदित्य ने न्याय पाने के लिए पीएम मोदी से भी मुलाकात करने की मांग कर रहा है।
न्याय मिलने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
धरना स्थल पर बैठे आदित्य राज का कहना है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहता है, जब तक उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका नहीं मिलता और उनके परिवार को पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आदित्य ने कहा कि इस पूरी कार्रवाई में उनके परिवार को निशाना बनाया गया है, जो कि गलत है और उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कल से धरने पर बैठा है आदित्य राज
गौरतलब है कि पटना छात्र आंदोलन के दौरान सरकार से तीखे सवाल और अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 6 वर्षीय आदित्य राज कल रविवार (31, अगस्त) से गर्दनीबाग में धरने पर बैठा हुआ है। दरअसल आंदोलन के दौरान आदित्य और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया गया था।
आदित्य का आरोप है कि हिरासत के दौरान पटना पुलिस ने उसकी मां के साथ मारपीट की है, जिसके विरोध में आज सुबह 11 बजे छात्र ने गर्दनीबाग में धरने पर बैठने का ऐलान किया है। इससे पहले वह अपने वकील के साथ बिहार पुलिस मुख्यालय भी पहुंचा था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की थी।
ये भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर रवाना, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ होगी अहम बैठक


