कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सोमवार (31, अगस्त) को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम सम्राट के इस दिल्ली दौरे को लेकर प्रशासनिक और सियासी दोनों ही लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे।

अमित शाह के साथ सीएम सम्राट की मुलाकात

गौरतलब है की सीएम होने के साथ सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में अमित शाह के साथ उनकी इस मुलाकात को बेहद ही अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है। जब बिहार में बाढ़, कानून-व्यवस्था और जल प्रबंधन से जुड़ी कई चुनौतियां सामने हैं। हालांकि अमित शाह के साथ होने वाली बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

केंद्रीय जल शक्ति के साथ भी मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी अमित शाह से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ भी मुलाकात करेंगे। सीआर पाटिल के साथ सीएम की भी यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। गौरतलब है कि हर साल बिहार में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर जन जीवन प्रभावित होता है। हालही में नेपाल में आई त्रासदी के बाद अभी भी नेपाल से सटे बिहार के इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती