परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कलेक्टर बंगले पर एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर विभागों की संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित  शिव मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया है।

READ MORE: छेड़छाड़ और मारपीट में सिर्फ NCR! न्याय के लिए भटक रही महिला, 120 किमी दूर SP से लगाई गुहार

बताया जा रहा है कि  कलेक्टर बंगले के लिए दिए   गए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए  कलेक्टर ने सीएमएचओ और खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

READ MORE: शहडोल में रिश्ते की बलि! जेठानी ने चुन्नी से गला घोंटकर देवरानी को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान

निर्देश के बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्टोर की जांच की और अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m