संदीप शर्मा, विदिशा। गैस की बढ़ती किल्लत की मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार प्रीति पंथी और निधि लोधी द्वारा शहर में गैस एजेंसियों और रेस्टोरेंट्स पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई रेस्टोरेंट संचालक घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए गए, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सिलेंडर जप्त किए और संबंधित संचालकों के खिलाफ पंचनामा तैयार किया।
READ MORE: पिता का शव मिला और बेटा लापताः हादसा या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि शहर में गैस की कोई किल्लत नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि एजेंसी के बाहर एक बोर्ड लगाकर डिलीवरी समय की जानकारी प्रदर्शित करें और निर्धारित समय पर ही उपभोक्ताओं को गैस वितरण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

