जयपुर. राजस्थान सरकार ने शनिवार रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसमें 67 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें 30 उपखंड अधिकारी (SDM) शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार संभालने के निर्देश दिए गए है।

तबादला सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। गजेंद्र सिंह राठौड़ को माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया सचिव बनाया गया, जबकि नवीन यादव को जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। गोपाल राम बिरड़ा को बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त (राजस्व अपील अधिकारी) की जिम्मेदारी सौंपी गईं। डॉ. भागचंद बधाल जयपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त आयुक्त, सुनील भाटी वाणिज्यिक कर विभाग के उपायुक्त, और दिनेश कुमार शर्मा राजस्थान कर्मचारी बोर्ड के सचिव बने।
इसी तरह, मुकुट बिहारी जांगिड़ को कार्मिक विभाग में संयुक्त शासन सचिव, भागीरथ बिश्नोई को जोधपुर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), और गुंजन सोनी को संस्कृत विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। संजय कुमार माथुर जयपुर के अतिरिक्त जिला कलक्टर, निशु कुमार अग्निहोत्री टीएडी जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त और राम स्वरूप चौहान जैसलमेर के उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त बनाए गए।
अन्य नियुक्तियों में आकाश दीप अरोड़ा को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर, नरेंद्र चौधरी को साक्षरता विभाग जयपुर, और सचिन यादव को नदबई (भरतपुर) का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- 6 माओवादियों ने किया सरेंडर, 35 लाख रुपए का घोषित था इनाम, जानिए किन घटनाओं में थे शामिल…
- Telangana ATM Robbery: नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से काटा SBI ATM; CCTV फुटेज वायरल
- ओप्पो जल्द ला रहा है छोटा और दमदार टैबलेट OPPO Pad Mini Matte Display, साथ में मिलेंगे Enco X4 ईयरबड्स
- टोटका : नवरात्रि में नकारात्मक शक्तियों से बच्चों की सुरक्षा के लिए बांधें ये छोटी सी पोटली
- आदिवासियों के घर तोड़ने का मामला: शिवराज के धरने के बाद एक्शन में सरकार, सीएम डॉ मोहन ने जांच के दिए निर्देश
