कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ओरछा में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे रामराजा के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति में आए राजनीतिक प्रस्ताव और विपक्ष के द्वारा विकास का विरोध करने से जुड़े मामले पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बयान सामने आया है।
गोपाल भार्गव का कहना है कि हमारे नेतृत्व में जो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व है जो हमारे पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री सहित सभी ने अपने-अपने बात रखी, सरकार और संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। राजनीतिक लोगों के लिए कार्य समिति की बैठक बहुत मायने रखती है।
बुंदेलखंड के विकास को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पर गोपाल भार्गव ने कहा कि जब मैं विधायक था उस समय एक सड़क नहीं थी। एक अस्पताल नहीं था। मेडिकल कॉलेज तो बहुत बड़ी बात थी। आज सड़के हैं, सिंचाई है लेकिन बेतवा लिंक जैसी व्यवस्था है। राम राजा का सैकड़ों साल पुराना मंदिर है। आज पूरे परिसर का जीर्णोद्धार हो रहा है।
श्री राम राजालोक बन रहा है। कांग्रेस के केन बेतवा लिंक को लेकर किए जा रहे विरोध से जुड़े सवाल पर गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा प्रतिगामी रही है। अगर बहुत समय पहले यह सब हो गया होता तो हम लोगों को कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती। एक बिखरा हुआ तंत्र हमें मिला था जो अब सुद्रण हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


