चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद से कई और नेता ने पार्टी का साथ छोड़ा है। खबर आ रही है कि अब पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने भी पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। जोशी ने अपने इस्तीफे में कहा है कि सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद पार्टी में उनके विचारों के मुताबिक काम करना मुश्किल हो जाएगा।
अनिल जोशी के बाद पार्टी छोड़ने के बाद कई लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन दिए हैं। वही जोशी ने भी खुद इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस्तीफा के बाद किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ने वाले हैं और वह इस निर्णय को सोच समझ कर ले रहे हैं।

आपको बता दें कि इसके पहले जोशी ने भाजपा में अपनी अलग पहचान बना रखी थी। कई ऐसे काम किए जिन्हें आज भी याद किया जाता है, लेकिन पंजाब और किसानों के कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर भाजपा से 6 सालों के लिए निकाल दिया था। तब वह स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए थे। कुछ समय से पार्टी में चल रही हलचल के बाद बहुत सोचने के बाद वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। जोशी के इस निर्णय से पार्टी में खासी हलचल मची हुई है।
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार, 31 अगस्त को नवा रायपुर में होगा रोड शो
- विकास कार्य के नाम पर ग्रामीणों से लिए 45 हजार रुपये, दो साल बाद भी न काम हुआ न लौटाए पैसे, सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
- ढोल-दमाऊं की थाप पर कांग्रेस का प्रचंड आक्रोश! SSP ऑफिस का घेराव कर हरक सिंह रावत ने बोला तीखा हमला
- विधानसभा में हिंदी की गूंज, प्रेम कुमार बोले- हिंदी हमारी भावना, संस्कृति और अभिव्यक्ति की साक्षी
- जबलपुर बना डिफेंस पावरहाउस: T-72 टैंक ओवरहॉलिंग यूनिट का शिलान्यास, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- सीमाओं पर ‘आयरन वॉल’ बनकर खड़े हैं ये टैंक


