पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘डाकू’ करार दिया और कहा कि उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. विपक्षी दलों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश कुमार’ करार दिया.
INDIA बैठक के बाद ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला और उनके इस्तीफे की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में ”वोट चोरी” की गई.
इंडिया गठबंधन की मीटिंग में शामिल हुईं ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर जमकर निशाना साधा. संयुक्त प्रेस वार्ता में ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाये. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश कुमार’ करार दिया और उनके इस्तीफे की मांग की.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के 20 दलों ने एकमत होकर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार को ‘चोर’ और ‘डाकू’ तक कह डाला. ममता ने ज्ञानेश कुमार से तत्काल पद छोड़ने की मांग की.
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने सभी चुनाव वोट चोरी से जीती. मैं चुनाव आयोग और सुप्रीम तक गई, लेकिन मेरी बात को सुना नहीं गया. अब यह साबित हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू है.
इसके बाद ममता बनर्जी ने बैठक में एसआईआर के जरिए वोट की लूट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया बेहद खराब तरीके से संचालित की गई. ये आरोप ममता बनर्जी के राजनीतिक दावे हैं, जिन्हें उन्होंने विपक्षी नेताओं की संयुक्त प्रेस वार्ता में रखा.
विपक्षी दलों ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगने का भी फैसला किया है. इस तरह CEC के खिलाफ उठाये जा रहे सवालों को सड़क से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक ले जाने की रणनीति सामने आयी है. खबर है कि बैठक में एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर संयुक्त आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

