लवकुश बैरागी, आगर मालवा। आगर नगर के खसरा नंबर 1568 में स्थित श्मशान भूमि पर प्रशासन द्वारा प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों और सर्व हिंदू समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रभारी मंत्री तक गुहार लगाने के बावजूद जब कोई हल नहीं निकला तो आंदोलनकारियों ने 11 अगस्त से नगर पालिका परिषद आगर मालवा के सामने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: आर्थिक सहायता बनी चुनौती! दिव्यांग खिलाड़ी को मदद के नाम पर मिला सिर्फ आश्वासन, CM डॉ. मोहन से लगाई गुहार
क्यों हो रहा है विरोध?
सर्व हिंदू समाज के अनुसार यह श्मशान भूमि वर्षों से आगर नगर और आसपास के ग्रामीणों के लिए अंतिम संस्कार, मृत नवजात शिशुओं तथा गोवंश को दफनाने का मुख्य स्थल रही है। यहां फायर स्टेशन का निर्माण होने से भविष्य में हजारों लोगों को अंतिम संस्कार प्रक्रिया में भारी कठिनाई होगी और धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
नागरिकों का कहना है कि वे लंबे समय से इसके खिलाफ आवेदन और ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा निर्णय न बदलने के कारण वे अब अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता चुनने को मजबूर हुए हैं।
ये भी पढ़ें: गाड़ी में डलवाया पेट्रोल पर निकलने लगा पानी! राजधानी में मचा हड़कंप, जानिए किन 2 पेट्रोल पंपों पर गिरी गाज?
शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका परिसर के बाहर चल रहा यह धरना पूरी तरह अहिंसक, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक नियमों के दायरे में है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय आगर मालवा को पूर्व में ही लिखित सूचना और अनुमति पत्र सौंपा जा चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


