शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में पानी मिले होने को लेकर वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत सही पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पेट्रोल पंपों को सील कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कलेक्टर जनसुनवाई: प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी, 13 से अधिक पीड़ितों ने 3 कॉलोनाइजरों पर लगाए गंभीर आरोप
मामला अशोक गार्डन के 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप का है, जहां गाड़ियों में पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ियां बंद होने लगीं। जब लोगों ने जांच की तो पेट्रोल में पानी मिला हुआ निकला। नाराज लोग बोतलों में पानी मिला पेट्रोल भरकर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
ये भी पढ़ें: होटल में लग्जरी रूम न मिलने पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तारः पुलिस ने निकाला जुलूस
हंगामे की सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अशोक गार्डन स्थित पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इसके साथ ही जहांगीराबाद स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप पर भी ऐसी ही शिकायत मिलने के बाद वहां भी सीलबंदी की कार्रवाई की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


