लवकुश बैरागी, आगर मालवा। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते सोयतकला कस्बे की निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें: चारों तरफ पानी ही पानी, फिर भी प्यास से तड़प रहा पूरा गांव! यादव समाज ने CM मोहन ने लगाई मदद की गुहार
एसडीएम सुसनेर देव कुंवर सोलंकी ने बताया कि जलभराव क्षेत्र से 200 से अधिक रहवासियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय सोयत में अस्थायी रूप से ठहराया गया है, जहां उनके लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। फिलहाल निचली बस्तियों से पानी उतर चुका है और स्थिति नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें: श्मशान भूमि बचाने के लिए सड़क पर उतरे नागरिक! मंत्रियों से गुहार बेनतीजा रहने के बाद लिया यह बड़ा फैसला
लगातार बारिश को देखते हुए 11 अगस्त को जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों का अवकाश घोषित किया गया है, हालांकि शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


