लवकुश बैरागी, आगर मालवा। जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम मोल्याखेड़ी में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अंतिम संस्कार जैसी बेहद जरूरी व्यवस्था के लिए परेशान हैं।

गांव में न तो व्यवस्थित श्मशान घाट है और न ही विश्राम घाट तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता। ऐसे में किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर परिजनों और ग्रामीणों को शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

हालात यह है कि आज भी टिन शेड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अस्थायी शेड में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश और खराब मौसम के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और भी मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने समस्या रखी जा चुकी है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m