संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्ष 2026 में लागू किए गए नए प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भोपाल में सवर्ण समाज ने उग्र आंदोलन का आगाज करते हुए प्लेटिनम प्लाजा से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। राजभवन पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने UGC के नए नियमों को वापस लेने के साथ ही आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच की प्रमुख मांग उठाई है।

नए प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश

माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा पर एकत्रित होकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राजभवन की ओर रुख किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी द्वारा 2026 में लागू किए गए नए प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। उनका दावा है कि इन नए नियमों का सीधा और नकारात्मक असर विद्यार्थियों के भविष्य तथा उनके अधिकारों पर पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की पुरजोर मांग की गई।

वन स्टॉप सेंटर में नाबालिग से दरिंदगीः प्राइवेट पार्ट में डाला टूथब्रश, 4 लड़कियों पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता

प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए मांग रखी कि इस कानून के तहत किसी भी मामले में कानूनी कार्रवाई या गिरफ्तारी से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच अनिवार्य की जानी चाहिए। सवर्ण समाज के प्रतिनिधि कृष्णा बुंदेला ने कहा कि अब तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे स्तर पर विरोध दर्ज कराया जा रहा था, लेकिन अब भोपाल से इस आंदोलन को औपचारिक रूप से शुरू किया गया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यह दिल्ली तक आंदोलन पहुंचाने की दिशा में पहला कदम है।

टोल ठेकेदार की दबंगई: मंत्रियों के बंद करने के ऐलान के बाद भी वसूला जा रहा टैक्स,

आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की चेतावनी

सवर्ण समाज के नेताओं ने सरकार से अपील की है कि ऐसे प्रावधानों पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि इनसे सामाजिक सौहार्द और देश की एकता व अखंडता पर विपरीत असर पड़ सकता है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस आंदोलन को प्रदेशभर में लामबंद करते हुए दिल्ली तक ले जाया जाएगा।

मध्यप्रदेश

मुझे भी शहर जाना है… पत्नी ने पकड़ी अनोखी जिद, मना करने पर चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m