अहमदाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले गुजरात के अहमदाबाद में माहौल गरमा गया है। शहर के पालड़ी और आश्रम रोड इलाकों में ‘सपोर्ट भारत’ संगठन के कार्यकर्ताओं ने CJP नेताओं के खिलाफ जगह-जगह विवादित बैनर और पोस्टर लगाए हैं। इसके साथ ही 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा आयोजित करने की घोषणा भी की गई है।
इन पोस्टरों में एक ओर दुबई फ्लाई के पायलट स्मित मच्छर को एक नायक (हीरो) के रूप में दर्शाया गया है, वहीं दूसरी ओर CJP नेता अभिजीत दीप, आशुतोष राणा, सौरभ दास के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय, दंगा मामले में जेल में बंद उमर खालिद और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की तस्वीरें लगाकर उन्हें देशविरोधी करार दिया गया है।
बैनर पर सख्त चेतावनी देते हुए लिखा गया है, “देशविरोधी और देश को तोड़ने वाली ताकतों को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।” इसके साथ ही एक चर्चित स्लोगन भी लिखा गया है— “जीवन में मौका मिले तो मच्छर बनना कॉकरोच नहीं।” सपोर्ट भारत के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि वे देशविरोधी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर चुके हैं। 11 अक्टूबर को होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

