Ajay Devgn: मुंबई। विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने इस विज्ञापन में नजर आने को लेकर तीनों अभिनेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब अजय देवगन ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने FDA के नोटिस को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है। इस कदम के बाद विज्ञापन से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है।

FDA के नोटिस के खिलाफ अजय देवगन की याचिका

महाराष्ट्र FDA ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ से जवाब मांगा था। विभाग का कहना है कि इलायची के विज्ञापन के जरिए पान मसाला का प्रचार भी हो सकता है, जबकि महाराष्ट्र में पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध है।

इसी आधार पर तीनों कलाकारों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे। अब अजय देवगन ने इस कार्रवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि, उन्होंने अपनी याचिका में किन आधारों पर नोटिस को गलत बताया है और कोर्ट से क्या राहत मांगी है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

शाहरुख और टाइगर ने भी FDA को दिया जवाब

इस मामले में सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, बल्कि शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ से भी जवाब मांगा गया था। तीनों कलाकारों की ओर से FDA को जवाब सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से दो कलाकारों ने व्यक्तिगत सुनवाई की मांग भी की थी।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के मुताबिक, दोनों की व्यक्तिगत सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।

क्या है पूरा विज्ञापन विवाद?

दरअसल, विमल इलायची के विज्ञापन में बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आते हैं। FDA को आशंका है कि इस विज्ञापन के जरिए पान मसाला उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है। इसी को लेकर विभाग ने तीनों अभिनेताओं से जवाब मांगा था।

Ananya Panday Birthday: अनन्या के बर्थडे पर मां भावना ने शेयर किया बचपन का वीडियो, पापा चंकी के साथ दिखी प्यारी बॉन्डिंग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m