Rajasthan Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले से इंसानियत को मटियामेट कर देने वाली खबर आई है। गेगल इलाके में एक युवक के साथ वो हुआ जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए। नाता प्रथा के झगड़े में एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण किया गया। उसे बंधक बनाकर जानवरों की तरह पीटा गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो जूतों की माला पहनाई, बाल काटे और जबरन यूरिन तक पिला दिया।

दरिंदगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो महिलाओं समेत 9 आरोपियों को दबोच लिया है।
गगवाना के खेत से फिल्मी स्टाइल में उठाया
पीड़ित जीतूनाथ बबायचा का रहने वाला है। वह 16 मई की सुबह गगवाना में एक खेत पर लकड़ी काट रहा था। तभी अचानक एक पिकअप आकर रुकी। उसमें से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरे और जीतूनाथ पर टूट पड़े। आरोपी उसे घसीटते हुए पिकअप में डाल ले गए और साथ में लकड़ी काटने की मशीन भी लूट ली। शाम को जब घरवाले परेशान हुए तो उन्होंने गेगल थाने में किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने तुरंत टीम बनाई। इसके बाद ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर जीतूनाथ को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
बीर गांव में पार की क्रूरता की सारी हदें
किडनैप करने के बाद आरोपी जीतूनाथ को श्रीनगर के बीर गांव ले गए। वहां पंचायत के बीच उसे तालिबानी सजा दी गई। उसके बाल काट दिए गए और गले में जूतों-चप्पलों की माला डाल दी गई। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद रामदेव की पत्नी सुगना देवी ने उसे जबरन यूरिन पिलाया। इसके बाद आरोपियों ने जीतूनाथ के घरवालों को फोन मिलाया। उन्होंने कहा कि अगर सामाजिक विवाद के 5 लाख रुपए नहीं दिए तो इसे जान से मार देंगे।
क्या है इस खौफनाक जुल्म की असली वजह?
पुलिस जांच में पता चला है कि यह पूरा मामला नाता प्रथा से जुड़ा है। जीतूनाथ ने करीब 5 महीने पहले एक महिला से शादी की थी। उस महिला का पहले महेंद्रनाथ नाम के शख्स से ब्याह हुआ था, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद वह अपने पीहर आ गई थी। महिला के पूर्व पति के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। वे नाता प्रथा के तहत जीतूनाथ से 5 लाख रुपए के ‘झगड़े की रकम’ मांग रहे थे। पैसा नहीं देने पर उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
पुलिस ने प्रकाशनाथ, रविंद्रनाथ, रामलालनाथ, विक्रमनाथ, देवीलाल, हेमराज, गौरूनाथ सहित शायरी देवी और सुगना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
पढ़ें ये खबरें
- सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसमें 72 छेद… अवधेश प्रसाद ने राजभर पर साधा निशाना, कहा- सपा चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट
- स्मृति मंधाना के 10 एकड़ के सांगली फार्महाउस में क्रिकेट पिच, प्रैक्टिस नेट और पूल है
- मुगलपुरा में सीएम फ्लाइंग की रेड: प्राचीन धरोहर के पास अवैध खनन; अनुमति से ज्यादा मिट्टी खोदी, दर्ज होगा केस
- जिद बनी जिंदगी का कालः टेंपो-बाइक के बीच भिड़ंत, 2 दोस्तों की मौत, परिजनों ने जो बताया जानकर पसीज जाएगा दिल
- महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर लूटा था, BJP राम मंदिर लूट रही- संजय सिंह
