Ajmer Social Media Controversy: राजस्थान के अजमेर में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट ने ऐसी आग लगाई है कि अब इसकी लपटें कांग्रेस के बाद बीजेपी खेमे तक पहुंच गई हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जिस कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा पर स्याही फेंकी गई थी, अब उनके परिजनों ने बड़ा पलटवार किया है।

नया दावा यह है कि जिस पोस्ट को लेकर इतना हंगामा हुआ, उसे बीजेपी शहर प्रमुख रमेश सोनी ने भी रीपोस्ट किया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर मूल पोस्ट अपराध है, तो उसे आगे बढ़ाना क्या जायज है?
थाने में स्याही कांड और पुलिस पर गिरी गाज
पूरा मामला पिछले हफ्ते शुरू हुआ जब कांग्रेस के सोशल मीडिया पदाधिकारी पीयूष सुराणा पर दिल्ली की सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप लगा। गुस्सा इतना था कि थाने के अंदर ही पुलिस के सामने एक महिला नेता ने सुराणा पर स्याही फेंक दी। इस सुरक्षा चूक ने खाकी पर भी दाग लगा दिया, जिसके बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।
बीजेपी शहर प्रमुख पर गंभीर आरोप, एसपी को ज्ञापन
अब इस विवाद में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पीयूष सुराणा के परिजनों और उनके वकील विवेक जैन ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सीधे बीजेपी शहर प्रमुख रमेश सोनी को निशाने पर लिया है। परिजनों का आरोप है कि रमेश सोनी ने भी उसी विवादित पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था।
पढ़ें ये खबरें
- गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को लेकर बटाला में सख्ती, 14 से 18 सितंबर तक हुड़दंग, तेज स्पीकर और बुलेट पटाखों पर रोक
- मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से रेप और ब्लैकमेलिंग मामला, SSB ASI पर लगे गंभीर आरोप
- गुजरात विधानसभा, कोर्ट और अहमदाबाद के 3 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की मिली फर्जी धमकी
- ‘उज्जैन में रामलला जैसा हाल नहीं होने देंगे!’ खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं हर्षानंद गिरी, रखी ये बड़ी मांग
- कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुराने गंगा पुल के पास बन रहा नया 4-लेन ब्रिज, जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति


