चंडीगढ़। जिला परिषद चुनाव में सत्ताधारी दल द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में निष्पक्ष चुनाव के लिए सैंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की तैनाती की मांग की गई है।
हाईकोर्ट ने अब इस मामले में याचिका पक्ष द्वारा राज्य चुनाव आयोग को सौंपी गई शिकायत की प्रति ऑन रिकॉर्ड लाने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पटियाला, जिला परिषद चुनाव का हॉट स्पॉट है।
अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सत्ताधारी दल पब्लिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिन ही एक ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि विपक्ष के उम्मीदवारों को नॉमिनेशन दाखिल करने से रोका जाए। याची पक्ष ने कहा कि याचिका की कापी चुनाव आयोग को भेंजी गई है। याची ने कहा कि ऑडियो की जांच करवाई जाए ताकि पता चल सके कि यह सच है या फर्जी। वहीं, पंजाब सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याची पूर्व मंत्री है और यह मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित हैं।

- 118वीं बैठक में करनाल की महापौर ने रखी ये बड़ी बात, शहरों के विकास पर हुआ मंथन
- अश्विनी स्वामी बने हरियाणा बैरागी सभा जिला करनाल के उपाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
- चाईबासा में महिलाओं को कारोबार का झांसा देकर लाखों की ठगी : 14 खातों से निकले 12.57 लाख, सिर्फ 500-500 रुपये देने का आरोप
- NSUI प्रदर्शन में CAPF जवान पर चाकू से हमला, SIR विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ा तनाव
- वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, 6 अक्टूबर को EC घेराव; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

