इमरान खान, खंडवा/ प्रदीप मालवीय, उज्जैन। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में कमेंट्री करने के बाद वे धार्मिक यात्रा पर निकले और अपनी पत्नी के साथ प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए।

उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

मंगलवार सुबह आकाश चोपड़ा उज्जैन पहुंचे और उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने अपने अनुभव को अलौकिक और अप्रतिम बताया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की उन पर विशेष कृपा है। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत-सत्कार किया गया।

ओंकारेश्वर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन के बाद आकाश चोपड़ा खंडवा जिले के मांधाता स्थित ओंकारेश्वर पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। पंडित नीलेश पुरोहित ने उनका पूजन-अभिषेक संपन्न कराया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m