लखनऊ. 4 मई यानी कल पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम (Bengal Election Results 2026) आने वाले हैं. इससे पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कुछ सीटों पर हुए दोबारा मतदान को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की जीत का दावा किया है. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘भाजपा झूठ की सोन पपड़ी है!’ जो एक झूठ की परत पर, दूसरे झूठ की परत चढ़ाती है.
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि ‘बंगाल के फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा चुनाव कराने का फैसला बता रहा है कि भाजपा अपनी बेहद शर्मनाक हार से चेहरा झुपाने के लिए बहाना ढूंढ रही है. चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट और टीवी प्रसारणों के आधार पर ये निर्णय लिया है. जनता पूछ रही है, इसका मतलब तो ये हुआ कि मतदान केंद्र के अंदर तक मीडिया की पहुंच थी, जो नियमानुसार असंभव है, खासतौर पर तब, जब हर बूथ को केंद्र के नियंत्रणवाले सशस्त्र बलों की तैनाती से छावनी बना दिया गया था. चुनाव आयोग ने तो बूथ कैप्चरिंग तक की तथाकथित आशंका जाहिर कर दी है, इसका मतलब ये हुआ कि जो ऑब्जर्वर थे, उनकी भूमिका संदिग्ध है, सबसे पहले उनका निलंबन हो.’
इसे भी पढ़ें : 27 क्या, 47 तक CM बनने का सपना… अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का तंज, जानिए डिप्टी CM ने ऐसा क्या कहा?
अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘जनता तो यहां तक कह रही है कि अगर सच में कोई गड़बड़ी हुई है तो पुनर्मतदान में होनेवाले खर्चे की वसूली भी उन अधिकारियों के खाते से ही हो जिनकी लापरवाही या किन्हीं अन्य अवांछित गतिविधियों में मशगूल भ्रष्ट-आचरण की वजह से ये हालात पैदा हुए. वैसे जनता जानती है, ऐसा कुछ होता तो अब तक सैकड़ों वीडियो आ चुके होते, ये भाजपा की बनाई हुई झूठ की एक और परत है. भाजपा कितने भी षड्यंत्र कर ले लेकिन जनता ने तो टीएमसी को पहले ही 234 सीट पर आगे कर दिया है. भाजपा के परिणाम बदलने की हर कोशिश को तृणमूल कांग्रेस के सचेत और सतर्क कार्यकर्ता नाकाम कर देंगे. जागरूक कार्यकर्ताओं से हमारी अपील है: हाथ में जब तक जीत का प्रमाण नहीं, रहना चौकन्ना, तब तक विश्राम नहीं.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

