संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर एक बड़ा और अजीबोगरीब विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हालिया नियुक्ति सूची में आलीराजपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदीप गोजा और नानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में सुजीत चौहान के नामों की घोषणा की गई थी। हालांकि सूची सामने आते ही दोनों युवाओं ने वीडियो जारी कर भाजपा संगठन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर खुली व्यवस्थाओं की पोल! हाथों में तिरंगा लिए कीचड़ पार कर स्कूल पहुंचे मासूम, VIDEO VIRAL
‘हमसे पूछा ही नहीं, हम तो कांग्रेस में हैं!’
दोनों युवाओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए सार्वजनिक तौर पर इस नियुक्ति पर अपनी कड़ी असहमति व्यक्त की है। युवाओं का कहना है कि उन्हें पार्टी का पद दिए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और न ही संगठन ने उनसे इस संबंध में कोई चर्चा या सहमति ली।
प्रदीप गोजा और सुजीत चौहान ने स्पष्ट किया कि वे पहले से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और भाजपा के किसी भी संगठनात्मक पद पर रहने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। बिना जानकारी के नाम घोषित किए जाने पर दोनों ने गहरी नाराजगी जताई है।
ये भी पढ़ें: तालियां बजाईं, पर साफ ग्राउंड नहीं दे सके! नर्मदापुरम के ‘कीचड़ कांड’ पर सवालों से भागे मंत्री विश्वास सारंग
संगठन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की इस घटना के बाद भाजपा की नियुक्ति प्रक्रिया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के सत्यापन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस फर्जीवाड़े और अव्यवस्था के सामने आने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा संगठन इस पूरे मामले पर क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या संशोधन करता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


