संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से स्वेच्छा से धर्म वापसी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के खरपई गांव अंतर्गत आने वाले वास्केल फलिया में एक परिवार ने ईसाई धर्म का त्याग कर दोबारा सनातन हिंदू धर्म अपना लिया है। परिवार के सदस्यों ने पूरी तरह से अपनी इच्छा और आस्था से हिंदू धर्म में लौटने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: किसान की बेटी का दिल्ली में ‘गोल्डन’ पंच! 17 साल की मानसी यादव ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

विधि-विधान और अनुष्ठान के साथ हुई ‘घर वापसी’

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म वापसी का यह कार्यक्रम गांव में पूरी तरह से धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद परिवार ने विधिवत रूप से सनातन परंपरा को अपनाते हुए अपने मूल धर्म में वापसी की। परिवारजनों का कहना है कि वे बिना किसी दबाव के, अपनी स्वेच्छा से अपने प्राचीन धर्म में लौटे हैं।

ये भी पढ़ें: सोयतकला की निचली बस्तियों में घुसा पानी! ADM ने संभाली कमान, 200 लोगों को भेजा गया राहत शिविर

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की रही मौजूदगी

घर वापसी के इस कार्यक्रम के दौरान पूरे वास्केल फलिया और खरपई गांव में उत्साह का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने धर्म वापसी करने वाले परिवार का स्वागत किया और इस निर्णय का समर्थन किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m