मुकेश मेहता, सीहोर (बुधनी/रेहटी)। बुधनी विधानसभा के रेहटी तहसील में आने वाले छोटे से गांव रतनपुर की रहने वाली 17 साल की मानसी यादव ने दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। मानसी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के पहले मोहन सरकार की सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़

10 साल की उम्र से शुरू किया था सफर

किसान राजाराम यादव और मनीषा यादव की बेटी मानसी ने महज 10 वर्ष की उम्र से कराटे सीखना शुरू किया था। कड़े अभ्यास और अनुशासन के दम पर ब्लॉक व जिला स्तर से आगे बढ़ते हुए आज उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। फिलहाल मानसी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में कोच कुलदीप गुर्जर और दीपर सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में 78 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम: बड़े गणेश मंदिर में स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले फहरा तिरंगा, जानिए इसके पीछे की कहानी  

मानसी की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे रतनपुर गांव और रेहटी क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने बेटी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m