संजय वाणी, आलीराजपुर। जिले के जोबट तहसील के टेरका बयड़ा फलिया में घर के बाहर तेंदुआ दिखाई देने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। तेंदुए की गतिविधि घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बागली में दूध गर्म करते ही बना रबड़-जैली! चिंगम की तरह खिंचा मिल्क, मिलावट पर उठे सवाल

CCTV फुटेज में तेंदुआ देर रात घरों के आसपास घूमता नजर आ रहा है। आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। रहवासियों का कहना है कि तेंदुए के कारण रात के समय घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।

यह भी पढ़ें: MP में जल प्रलय! मऊगंज में कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पन्ना में घरों और मंदिरों में घुसा बाढ़ का पानी

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m