राउरकेला: ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (ईस्टर्न जोन) और ऑल ओडिशा टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राउरकेला में आयोजित दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कर सम्मेलन ‘स्वर्ण उदय’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 22 और 23 अगस्त को आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय “अधिकार से जवाबदेही तक कर प्रशासन में न्याय को मजबूत करना” (From Authority to Accountability – Strengthening Justice in Tax Administration) था। इस आयोजन में देशभर से आए कर विशेषज्ञों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
विविध अकादमिक व तकनीकी सत्रों का सफल आयोजन
दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान कराधान कानूनों और आधुनिक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विषय “Section 74-A, A Critical Analysis”, जिसके वक्ता जयपुर के एडवोकेट (सीए) जतिन हरजाई रहे और विषय Safeguarding Genuine ITC Claims under GST: Law, Litigation, and Practical Challenges”, जिसमें नई दिल्ली के सीए राजेंद्र अरोड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।
इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कर अधिवक्ता विवेक सारस्वतका विशेष सम्मान समारोह रहा। समारोह के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों और अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कर अधिवक्ता विवेक सारस्वत, राजकीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउन्सल का सम्मान समारोह रहा। विधि एवं कराधान के क्षेत्र में उनके विशिष्ट अकादमिक योगदान (Academic Contributions) को रेखांकित करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस पंकज मित्तल (Hon’ble Shri Justice Pankaj Mithal) द्वारा उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीसैट (GSTAT) स्टेट बेंच झारखंड (रांची) के माननीय उपाध्यक्ष तुषार कांति सत्पथी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे|
मंच से किया गया सारस्वत की उपलब्धियों का उल्लेख
वरिष्ट अधिवक्ता विवेकनंदा मोहंती ने सारस्वत का परिचय देते हुए बताया कि वे छत्तीसगढ़ स्टेट टैक्सेशन बार काउंसिल के वर्ष 2026 के अध्यक्ष हैं और वर्ष 1995 से कराधान कानूनों (वैट, सीएसटी एवं जीएसटी) में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘सारस्वत एसोसिएट्स’ के मैनेजिंग एडवोकेट विवेक सारस्वत को वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय ‘बैरिस्टर ठाकुर छेदिलल पुरस्कार’ से भी नवाजा जा चुका है।
कराधान साहित्य में उनका अकादमिक योगदान अत्यंत उल्लेखनीय है। वे ‘छत्तीसगढ़ वैट मैनुअल’ सहित कई विधि पुस्तकों के लेखक हैं। उनकी नवीनतम व छठी पुस्तक, ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। इसके साथ ही, कर ज्ञान को सुलभ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘GSTSAAR’ मोबाइल ऐप विकसित किया है और वे निरंतर युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन व अकादमिक विकास के लिए समर्पित हैं। साथ ही दुर्ग के अधिवक्ता अखिलेश मिश्रा और बिलासपुर के अधिवक्ता हरी अग्रवाल भी मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


