निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी के घँसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ लोगों ने अस्पताल के सामने मृतक का शव रख कर चक्का जाम कर जमकर हंगामा किया। जिस वजह से मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।  

READ MORE: छात्रों के लिए जरूरी खबर, बीटेक और एमबीए में अब एडमिशन कैंसिल करने पर वापस नहीं मिलेगी फीस

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने घंसौर BMO डॉ. भारती सोनकेशरिया को हटाने की मांग भी उठाई। इधर सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास  किया। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। 

READ MORE: इंदौर में महाराष्ट्र के शख्स का सामान पार: बुजुर्ग के बैग से 12 तोला सोना-चांदी के जेवर पार, चलती ई रिक्शा में कैसे हुई वारदात?

अस्पताल में लापरवाही की वजह से जान जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी डॉक्टरों अस्पताल स्टाफ की लापरवाहियों की वजह से कई मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। अब देखना होगा इस पर आगे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m