सुरेश पांडेय, सिंगरौली। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने (दुष्कर्म) का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता युवती निवासी बीजपुर डोड़हर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती पूनम कुमारी (निवासी बीजपुर डोड़हर) की मुलाकात सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के हरई, बैढ़न निवासी आरोपी रोहित पाण्डेय (पिता शम्भूनाथ पाण्डेय) से बीजपुर बाजार में हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
राजा रघुवंशी के दोस्त ने की आत्महत्या: जन्मदिन के दो दिन बाद मौत को लगाया गले, स्टेटस पर लिखी थी ये बात
घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए
पीड़िता का आरोप है कि रोहित पाण्डेय ने उससे शादी करने का वादा किया और उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि शादी का झांसा देकर शोषण करने का यह सिलसिला लगभग आठ महीने तक चलता रहा। इस मामले में बीजपुर थाना पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को आरोपी रोहित पाण्डेय के खिलाफ FIR नंबर 0109 दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।
पॉवर गॉसिप: राम-हनुमान भरोसे नैया डार दई… तस्वीरें और मायने अलग-अलग… सड़कें वाले मंत्री की ही नहीं सुन रहे… कैंटीन वाली थाली…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

