महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (YCMH) अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करने का एक बेहद अमानवीय और शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद मनपा कमिश्नर ने लिया एक्शन. मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव अविनाश म्हस्के को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. घटना 15 अक्टूबर की रात की है.
पुणे के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पीते पकड़े गए डॉक्टर वैभव म्हस्के निलंबित. अस्पताल प्रशासन और मनपा ने डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के कड़े आदेश दिए हैं.
यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल एक महीने में तीसरी बार विवादों में घिर गया है. पुणे के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में ड्यूटी के दौरान मेडिकल ऑफिसर के कथित तौर पर शराब पीने का मामला सामने आया. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
15 अक्टूबर की रात एक नागरिक अपने परिजन का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर घंटों ताक में रहा. काफी देर तक इंतेजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो उसने खिड़की से अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए. ऑन ड्यूटी तैनात डॉ. वैभव म्हस्के शराब के नशे में पूरी तरह दिखे जिसका उस नागरिक ने वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका प्रशासन ने तुरंत कड़ा कदम उठाया. घटना का संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम ने संबंधित डॉक्टर और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को नोटिस जारी कर शाम तक जवाब मांगा था. यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के सामने आने के बाद की गई है. उस दिन धाराशिव जिले के एक दिहाड़ी मजदूर का थेरगांव में एक निर्माण स्थल पर एक्सीडेंट हो गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

