सुधाकर दलेला नेपाल में भारत के अगले राजदूत होंगे. दलेला नवीन श्रीवास्तव की जगह लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है. यह नियुक्ति नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के अगले महीने होने वाले भारत दौरे से ठीक पहले हुई है. भारत ने पहली बार एडिशनल सेक्रेटरी के बजाय सेक्रेटरी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी को काठमांडू भेजकर बड़ा संदेश दिया है. उनकी नियुक्ति दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है.सुधाकर दलेला भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी हैं.
भारत के सीनियर डिप्लोमैट सुधाकर दलेला को नेपाल में अगले भारतीय राजदूत के तौर पर अपॉइंट किया गया है. कुछ दिन पहले ही सरकार ने सुधाकर दलेला के नाम का सुझाव दिया था. विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (16 अक्टूबर) को जारी बयान के मुताबिक सुधाकर दलेला , जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है.
एक दिन पहले ही नेपाल ने भारत में अपने राजदूत के रूप में निश्चल नाथ पांडे के नाम को मंजूरी दी थी. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के नवंबर में भारत दौरे पर आने की संभावना है.
भारत आमतौर पर काठमांडू में एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अधिकारियों को ही राजदूत बनाकर भेजता रहा है. केंद्र सरकार ने इस पुरानी परंपरा में बदलाव करते हुए सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है. ये नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब नई दिल्ली और काठमांडू, अगले महीने प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा की योजना बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
दलेला भारतीय विदेश सेवा के 1993 बैच के अधिकारी हैं. अभी मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) हैं. सुधाकर दलेला हाल ही में BRICS शिखर सम्मेलन की घोषणा पर सदस्य देशों के बीच सहमति बनाने को लेकर चर्चा में रहे थे. BRICS के मुख्य वार्ताकार के रूप में दलेला ने बातचीत की अगुवाई की और सदस्य देशों के बीच सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

