Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 अक्टूबर 2026) की खबरों में राहुल गांधी की मंशा देश में आग लगाने की है; एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द की; गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को झटका; सरकार ने जुटा लिया बहुमत ! इस महीने बुला सकती है संसद का विशेष सत्र; प्रधानमंत्री के समर्थक कनॉट प्लेस पहुंचे; लगे मोदी-मोदी के नारे प्रमुख रहा.

1. राहुल गांधी की मंशा देश में आग लगाने की है

मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) रद्द करने को लेकर राहुल गांधी लगातर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर करारा वार किया है। राजनाथ सिंह ने निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी की मंशा देश में आग लगाने की है। राहुल गांधी के पास वोट चोरी का कोई सबूत नहीं है.

पढ़े पूरी खबर……

2. एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए 20 अक्टूबर तक सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द की

हूति विद्रोहियों के सऊदी अरब में बढञते हमलों को देखते हुए एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. एअर इंडिया ने सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द कर दी है. एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा आने और जाने वाली सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी है.

पढ़े पूरी खबर……

3. गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका

गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को झटका लगा है. गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने और बदसलूकी के मामले की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सुनवाई को राजी हो गया है.

पढ़े पूरी खबर……

4. सरकार ने जुटा लिया बहुमत ! इस महीने बुला सकती है संसद का विशेष सत्र

केंद्र की मोदी सरकार इस महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है. इस सत्र में सरकार लोकसभा सीटें बढ़ाने के लिए संविधान (131वां संशोधन) बिल, परिसीमन (संशोधन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल को पास कराने की पूरी कोशिश करेगी. इनके जरिए महिला आरक्षण भी लागू किया जाएगा.

पढ़े पूरी खबर……

5. नेहा बोरा भी हिरासत में ली गईं, प्रधानमंत्री के समर्थक भी कनॉट प्लेस पहुंचे

एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर कॉकरोच जनता पार्टी उतर चुकी है. CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में आज शाम 5 बजे तिरंगा मार्च का ऐलान किया था, लेकिन अब वह हिरासत में लिए जा चुके हैं. इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी और लेफ्ट छात्र संगठनों AISA और SFI का भी समर्थन मिल रहा है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची, जहां CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं.

पढ़े पूरी खबर……

‘कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा,’ एलन मस्क पर ओवैसी भड़के: दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला व स्टारलिंक (Starlink) के मालिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक भारत में लाइसेंस देने को लेकर जारी बवाल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हुई है. भारत के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने को लेकर ओवैसी ने एलन मस्क को लताड़ लागई है.

पढ़े पूरी खबर……

मालेगांव रेप-मर्डर केस: दरिंदे को फांसी की सजा: मालेगांव रेप-मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आ गया है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले में अदालत ने दोषी विजय खैरनार को फांसी की सजा सुनाई है. इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m