Rajasthan News: देश की प्रमुख रिटेल चेन डी-मार्ट के अलवर स्थित स्टोर में लाखों रुपये का बड़ा नकली बारकोड घोटाला सामने आया है। अरावली विहार पुलिस ने स्टोर के भीतर से ही इस पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र पुत्र कुशाल सिंह निवासी उपला सोनावा (अलवर) के रूप में हुई है। वह डी-मार्ट में ही कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। आरोपी महंगे सामानों (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्रांडेड कपड़े, कॉस्मेटिक्स आदि) पर मूल बारकोड हटाकर या उसके ऊपर खुद से तैयार किया गया जाली बारकोड चिपका देता था।
ये नकली बारकोड इतने चालाकी से बनाए गए थे कि स्कैन करने पर सामान की कीमत असली कीमत से कई गुना कम (कभी-कभी सिर्फ 10-20 रुपये तक) दिखाई देती थी। बिलिंग के समय ग्राहक या आरोपी का कोई साथी कम कीमत चुकाकर कीमती सामान ले जाता था। स्टॉक इन्वेंट्री में तो पूरा सामान दिखता था, लेकिन बिक्री रिकॉर्ड में कीमत बेहद कम दर्ज होती थीं, जिससे कंपनी को हर सामान पर हजारों रुपये का नुकसान हो रहा था।
घोटाला कैसे पकड़ा गया?
डी-मार्ट प्रबंधन ने नियमित स्टॉक ऑडिट और बिक्री के आंकड़ों के मिलान के दौरान भारी अंतर पाया। जब लगातार कई महंगे उत्पादों की बिक्री मूल्य से बहुत कम कीमत पर हो रही थीं, तो संदेह हुआ। प्रबंधन ने तुरंत अरावली विहार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराईं। पुलिस ने स्टोर में छापा मारा और सीसीटीवी फुटेज व बिलिंग डेटा की जांच की। जल्द ही सारा खेल आरोपी कर्मचारी नरेंद्र के सामने आ गया।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड
