Alwar Nagar Nigam Deputy Mayor Election में भाजपा के अजय पूनिया ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुए चुनाव में वार्ड 49 से पार्षद अजय पूनिया को 40 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी को 24 वोट मिले। मतदान में एक वोट निरस्त किया गया। अलवर नगर निगम में कुल 65 वार्ड हैं।

अजय पूनिया को भाजपा ने डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ममता सैनी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। अजय पूनिया के नाम पांचवीं बार पार्षद बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
ममता सैनी को कमलेश शर्मा से ज्यादा वोट
कांग्रेस की ममता सैनी वार्ड 34 से पार्षद हैं। डिप्टी मेयर चुनाव में उन्हें 24 वोट मिले। खास बात यह रही कि ममता सैनी को सोमवार को हुए मेयर चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं कमलेश शर्मा से एक वोट ज्यादा मिला। सोमवार को मेयर पद के चुनाव में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। सुमनलता अग्रवाल अलवर नगर निगम की पहली मेयर बनी हैं।
अलवर जिले के निकायों में भी उपाध्यक्ष चुनाव
अलवर जिले की कई नगर निकायों में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। बहरोड़ नगर परिषद में भाजपा के रामनरेश यादव निर्विरोध उप सभापति चुने गए। कोटकासिम नगरपालिका में निर्दलीय मनीषा निर्विरोध उपाध्यक्ष बनीं। मांढण में भाजपा समर्थित निर्दलीय राकेश सैनी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका में भाजपा के महेंद्र सैनी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें 20 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राहुल देव को 5 वोट मिले।
मालाखेड़ा नगरपालिका में कांग्रेस के महेश गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 14 वोट मिले। भाजपा के राजेश गुप्ता को 6 वोट मिले। बड़ौदामेव नगरपालिका में कांग्रेस की शबनम उपाध्यक्ष बनीं। उन्हें 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी इदरिस को 11 वोट मिले। कठूमर नगरपालिका में कांग्रेस के जयप्रकाश दीक्षित उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 12 वोट मिले। भाजपा की पिंकी को 8 वोट मिले।
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भी आए नतीजे
कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नारायणपुर नगरपालिका में भाजपा की मीना यादव उपाध्यक्ष बनीं। उन्हें 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के दीनदयाल सैनी को 16 वोट मिले। वहीं, बर्डोद नगरपालिका में कांग्रेस की पम्पी देवी उपाध्यक्ष बनीं।
पढ़ें ये खबरें
- राजस्थान के नए मेयर कितने अमीर? एक के पास 28 करोड़ से ज्यादा, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति
- CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट
- CM फ्लाइंग की बड़ी रेड: वर्कशॉप में अवैध रूप से बुलेटप्रूफ बनाई जा रही थीं फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो, मचा हड़कंप
- 500 करोड़ का एआई मिशन: युवा शक्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ को तकनीकी महाशक्ति की ओर ले जा रहे जन-जन के विष्णु भैय्या
- बाढ़ पीड़ितों की मदद के बाद CM सम्राट चौधरी से मिले सोनू सूद, बिहार के लिए कही बड़ी बात



