Alwar Safai Karmchari Appointment Letter: अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र जारी करने के मुद्दे पर वन मंत्री संजय शर्मा के धरने पर बैठने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए इसे राजस्थान का दुर्भाग्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है और नेताओं-मंत्रियों की भी सुनवाई नहीं हो रही है।

जूली बोले- मंत्री ने हर स्तर पर बात पहुंचाई, फिर भी नहीं सुनी गई
टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर से आने वाले मंत्री को खुद सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि मंत्री ने नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर, डीएलबी, संबंधित मंत्री और सीएमओ तक नियुक्ति पत्र के मुद्दे को पहुंचाया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जूली ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से कोर्ट के आदेश के बावजूद हालात नहीं बदले हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में सरकार के कामकाज और अफसरशाही की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
डोटासरा ने भी बोला हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के धरने को सरकार के भीतर चल रही स्थिति का उदाहरण बताया।
जूली की मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के खिलाफ भाजपा के विधायक और मंत्री पहले भी बयान दे चुके हैं और अब खुद मंत्री धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस आयुक्त के खिलाफ मंत्री धरने पर बैठे हैं, उसे मुख्यमंत्री अपने गृह जिले लेकर गए हैं।
जूली ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब मंत्रियों की ही बात नहीं सुनी जा रही है तो जनता कहां जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे के दौरान उन्हें भी जिले की वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। जूली ने कहा कि अलवर से केंद्रीय मंत्री भी आते हैं और उन्हें भी यहां के हालात देखने चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- यूपी में मौसम साफ, 7 दिन में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; इस जिले की हवा सबसे खराब
- Bihar Morning News: गांधी मैदान में रावण दहन, NDA की बैठक, महिलाएं खेलेंगी सिंदूर की होली
- 20 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: दशहरे पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर… यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : दुर्गा विसर्जन बने सद्गुणों का जागरण, दशानन के साथ हो दस अवगुणों का दहन – संदीप अखिल
